सेनेगल के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति ने बधाई दी

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेनेगल के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वहां की सरकार और लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि सेनेगल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से वह अपनी शुभकामनाएं सेनेगल की सरकार और वहां की जनता को देते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, “हाल के वर्षो में, खासतौर पर व्यापार और विकास सहयोग के क्षेत्रों में हमारे संबंधों में तेजी से विस्तार हुआ है। हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुए तीसरे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में सेनेगल की भागीदारी ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षो में इस मैत्रीपूर्ण और करीबी सहयोग में विस्तार जारी रहेगा।”

मुखर्जी ने सेनेगल के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और बेहतरी की व्यक्तिगत रूप से कामना करते हुए सेनेगल के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493