सैन्यकर्मी ने नशे में ट्रेन में मचाया उत्पात

ट्रेन संख्या 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 के बर्थ 31 पर एक सैन्यकर्मी यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान उसने पहले जमकर शराब पी। जब नशा चढ़ गया तो उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वह यात्रियों का समान इधर-उधर फेंकने लगा। यह देख यात्रियों ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

परेशान होकर यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच कंडक्टर के माध्यम से झांसी जीआरपी व आरपीएफ से की। शिकायत के आधार पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचीं और ट्रेन आने के बाद टीमों ने सैन्यकर्मी को ट्रेन से उतारा और उसे एमसीओ के सुर्पुद कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493