सेल-आर्सेलर मित्तल संयुक्त उद्यम को अंतिम रूप जल्द : मंत्री

धर्मशाला, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) और आर्सेलर मित्तल के बीच संयुक्त उद्यम को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

सिंह राजग सरकार के तीन वर्षो के दौरान इस्पात मंत्रालय की उपलब्धियों पर एक परामर्शदात्री समिति की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सेल और आर्सेलर मित्तल ने ऑटोमोटिव ग्रेड के इस्पात के उत्पादन के लिए एक 5000 करोड़ रुपये का एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए मई 2015 में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493