चेन्नई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत के मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए. अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता वाला एक जांच आयोग करेगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने सरकार के इस निर्णय की घोषणा की।
जयललिता की निधन के बाद, कई लोगों ने इसके पीछे षड्यंत्र का आरोप लगाया है। आलोचक जेल में बंद वी.के. शशिकला की ओर अंगुली उठा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम की अगुवाई वाले धड़े ने दोनों धड़ों के विलय से पहले मुख्यमंत्री पलनीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट के सामने एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता की मौत की जांच कराने की मांग रखी थी।
dharmpath.com dharmpath