सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारियों को हरियाणा पर्यटन में छूट

चण्डीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा पर्यटन निगम ने राज्य सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को अपने किसी भी होटल में कमरा बुक करने पर 20 फीसदी छूट देने का फैसला किया है।

पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा ने यहां रविवार को कहा, “हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डो और निगमों के अधिकारियों के लगातार अनुरोध के बाद यह फैसला किया गया है।”

मिश्रा ने कहा, “इस छूट का फायदा उठाने के लिए कमरे की बुकिंग करते समय प्रमाणित कर्मचारी पहचान पत्र और फोटो की जरूरत है।”

हरियाणा पर्यटन निगम 42 आवासीय परिसरों का संचालन करता है। इनमें 838 कमरे वातानुकूलित हैं। इन परिसरों में रेस्तरां, बार, सम्मेलन कक्ष, बैंक्वे ट और बहुउद्देश्यीय हॉल की भी सुविधा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493