सोनम कपूर बनारस में मनाएंगी देव दिवाली

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सोनम की स्वीकृति मिल चुकी है। देव दिवाली पर होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव होंगे और अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. शाही करेंगे।

मिश्र ने बताया कि देव दिवाली के मौके पर बनारस में इंडिया गेट का मॉडल बनाया बनेगा और उस शाम यहां अमर जवान ज्योति जलाई जाएगी।

सेना के लखनऊ स्थित मध्य कमान मुख्यालय, सेंट्रल एयर कमांड, इलाहाबाद व 39 जीटीसी वाराणसी एयरफोर्स सलेक्शन बोर्ड की ओर से शहीद वीर जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

साथ ही कई साल से बंद पुष्पवर्षा की शुरुआत भी की जाएगी। मिश्र ने कहा कि इसके लिए वायुसेना के अधिकारियों से बात की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493