पाकिस्तान के रमजान को मां से मिलाना चाहते हैं : सुषमा

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक आश्रम में रह रहे पाकिस्तान निवासी रमजान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि रमजान का अपनी मां से मिलन हो जाए।

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक आश्रम में रह रहे पाकिस्तान निवासी रमजान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि रमजान का अपनी मां से मिलन हो जाए।

सुषमा ने अपने आवास पर रमजान से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “भारत चाहता है कि रमजान की कराची में उसकी मां से मुलाकात हो जाए। इसके लिए पाकिस्तान को स्वीकार करना होगा कि रमजान उसका नागरिक है। दस्तावेज नहीं होने पर भी भारत सरकार रमजान की मां को वीजा देने को तैयार है।”

सुषमा ने एक सवाल के जवाब में कहा, “पाकिस्तान सरकार या उसके किसी अधिकारी ने रमजान के लिए किसी तरह की पहल नहीं की है। जहां तक गीता की बात है, भारत सरकार ने पहल कर उसे पाकिस्तान से वापस लाया है। इस तरह की रमजान के मामले में पाक की ओर से पहल नहीं की गई है।”

सूत्रों के अनुसार, सुषमा सोमवार को इंदौर जा रही है, जहां वह गीता से मुलाकात करेंगी। गीता पाकिस्तान से आने के बाद इंदौर में ही है और उसके परिवार का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

रमजान की उम्र इस समय लगभग 14 साल है, और उसकी कहानी गीता से अलग है।

सूत्रों के अनुसार, रमजान कराची का निवासी है। उसकी मां और पिता के बीच अनबन के बाद तलाक हो गया और पिता बांग्लादेश चला गया। साथ ही अपने साथ रमजान को भी ले गया। बांग्लादेश में उसने दूसरी शादी कर ली।

सूत्रों के अनुसार, रमजान को जब सौतेली मां परेशान करने लगी तो वह वहां से भाग लिया और विभिन्न मागरें से होते हुए भोपाल पहुंचा। यहां वह गैर सरकारी संगठन, चाइल्ड लाइन के आश्रम में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493