सोनिया गांधी ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को भीम राव अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दिन को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

सोनिया ने कहा, “एकता और सामाजिक न्याय के लिए अंबेडकरवादी विचार सामाजिक न्याय और समानता का एक शक्तिशाली हथियार हैं। उनके जीवन और संघर्ष ने स्वतंत्र भारत के भाग्य को आकार दिया।”

संविधान को आकार देने में बाबा साहेब के योगदान को बताते हुए सोनिया ने कहा कि बाबा साहेब ने समानता और सामाजिक न्याय जैसे सिद्धांतों के रूप में विचारों का बचाव और संररक्षण किया, जो संविधान की जीवन रेखा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493