सोनिया ने कालिखो पुल की खुदकुशी पर दुख जताया

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की आत्महत्या पर दुख जताया।

सोनिया ने पुल के परिवार के प्रति सांत्वना जताते हुए कहा, “मैं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।”

पुल ने 19 फरवरी को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। वह नबाम तुकी को हटाकर मुख्यमंत्री बने थे। वह राज्य में कांग्रेस विधयक दल (सीएलपी) द्वारा पेमा खांडू को अपना नेता चुने जाने के बाद 13 जुलाई तक इस पद पर रहे थे।

पेमा खांडू ने 16 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन पुल मुख्यमंत्री आवास में ही रह रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493