प्रधानमंत्री ने कालिखो पुल के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया, “कालिखो पुल के निधन पर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अरुणाचल प्रदेश के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।”

पुल (47) का शव इटानगर स्थित उनके घर में पंखे के सहारे फंदे से झूलता पाया गया था।

पुल ने भाजपा के समर्थन से तत्कालीन मुख्यमंत्री नबाम तुकी को हटाकर 19 फरवरी को सरकार बनाई थी। उन्होंने 13 जुलाई तक मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493