सोमाली सांसद की गोली मार कर हत्या

मोगादिशु, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को एक सोमाली सांसद की गोली मार कर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, सोमाली सांसद अब्दुल अहमद हुसैन ने कहा कि दिवंगत अब्दुल कयाद बेयर हामर जाजब जिले में स्थित अपने घर से कार में सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनका पीछा किया और उनकी कार पर गोलीबारी की। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि जिस स्थान पर घटना घटी, वहां से संसद की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। गौरतलब है कि सांसद नए मंत्रिमंडल के अनुमोदन पर संसदीय सत्र में भाग लेने जा रहे थे।

पिछले एक साल में मारे जाने वाले बेयर छठे सांसद हैं।

सोमालिया स्थित आतंकवादी समूह अल शबाब ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493