स्टार्ट-अप के लिए पोर्टल अगले सप्ताह तक : अधिकारी

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि स्टार्ट-अप के लिए एक वेब पोर्टल अगले सप्ताह तक लांच कर दिया जाएगा, जो तभी से स्टार्ट-अप के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा।

आम बजट के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित एक चर्चा में औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक ने कहा, “एक सप्ताह में हम स्टार्ट-अप पोर्टल और स्टार्ट-अप के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “राज्यों द्वारा स्टार्ट-अप के लिए श्रम और कौशल विकास कानून बनाए जाने की संभावना की स्थिति में स्व-प्रमाणन कार्य सुनिश्चित करने के लिए हम राज्य सरकारों के साथ भी काम कर रहे हैं।”

अभिषेक के मुताबिक, गत वर्ष स्टार्ट-अप इंडिया पहल लांच करने के साथ ही डीआईपीपी ने स्टार्ट-अप की परिभाषा तय की थी और उनके लिए पेटेंट आवेदन करना आसान बनाया जा रहा है।

आम बजट 2016-17 में स्टार्ट-अप को तीन साल के लिए कर से छूट दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493