स्टोक पर जीत चाहते हैं पेलेग्रीनी

मैनचेस्टर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि शनिवार को ईपीएल मुकाबले में स्टोक सिटी को हराते हुए उनके खिलाड़ी रियल मेड्रिड के साथ होने वाले चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल मैच की जबरदस्त तैयारी करें।

पेलेग्रीनी ने कहा कि उसकी टीम के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है कि वह यह बताना चाहती है कि चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी उसकी नजर ईपीएल से नहीं हटी है।

सिटी का मंगलवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में रियल से सामना होगा। यह मैच सिटी के घरेलू मैदान पर होगा। यह पहले चरण का सेमीफाइनल मैच होगा।

ईपीएल में सिटी अभी 34 मैचों से 61 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अगर वह यह स्थान भी बनाए रखता है तो वह अगले साल चैम्पियंस लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493