Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » स्मृति ईरानी की सर्जरी गुड़गांव अस्पताल में हुई

स्मृति ईरानी की सर्जरी गुड़गांव अस्पताल में हुई

गुड़गांव, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गुड़गांव के एक अस्पताल में थायरॉयड की सर्जरी हुई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि स्मृति को सोमवार को सेक्टर 38 स्थित मेडिसिटी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वरिष्ठ चिकित्सक राजेश कुमार ने उसी दिन सर्जरी की।

सूत्र ने बताया, “उनके सभी मानक ठीक हैं और मरीज की सेहत में सुधार हो रहा है।”

केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया और उनकी सेहत की जानकारी ली।

स्मृति ईरानी की सर्जरी गुड़गांव अस्पताल में हुई Reviewed by on . गुड़गांव, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गुड़गांव के एक अस्पताल में थायरॉयड की सर्जरी हुई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा गुड़गांव, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की गुड़गांव के एक अस्पताल में थायरॉयड की सर्जरी हुई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा Rating:
scroll to top