नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार, स्वस्थ भारत का सपना साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, ताकि सभी नागरिकों को सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।
प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ट्विटर के जरिये अपने संदेश में कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप सभी स्वस्थ रहें और अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।”
उन्होंने बताया कि इस साल के विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय खाद्य सुरक्षा रखा गया है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए पहली शर्त है। हम सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने लिखा, “सरकार स्वस्थ भारत का सपना साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जहां समुचित और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सभी को हासिल हो सके।”
dharmpath.com dharmpath