मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने ‘स्वामी रा रा’ के सीक्वल से तेलुगू फिल्म में शुरुआत करने की खबरों का खंडन किया है।
‘रुस्तम’ से तारीफ पा चुकी ईशा के बारे में खबरों में कहा गया था कि वह निर्देशक निखिल की अगली फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका करने वाली हैं।
ईशा ने ट्वीट किया,”मैं यह फिल्म नहीं कर रही हूं, इसके बारे में जानती भी नहीं हूं।”
मॉडलिंग से बॉलीवुड में ईशा ने 2012 की फिल्म ‘जन्नत-2’ से प्रवेश किया। उन्होंने ‘राज-3 डी’, ‘चक्रव्यूह’ और ‘हमशक्ल्स’ में भी काम किया है।
ईशा जल्द ही ‘कमांडो-2’ और ‘बादशाहो’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।
dharmpath.com dharmpath