स्विफ्ट डेविल सर्किट में बलबीर, नेहा जीते

नोएडा, 14 मार्च (आईएएनएस)। वोलानो एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (वोलानो) ने रविवार को ‘मारुति सुजुकी स्विफ्ट डेविल सर्किट’ के अंतिम संस्करण का आयोजन किया।

नोएडा, सेक्टर-96 में आयोजित इस इवेंट के पुरुष वर्ग में बलबीर सिंह और महिला वर्ग में नेहा देसु ने जीत हासिल की। दोनों विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट से नवाजा गया।

दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में करीब 2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के लिए यह इवेंट रोमांच से भरा रहा।

दिल्ली के अलावा इस इवेंट का आयोजन छह संस्करणों में देश के विभिन्न राज्यों में किया गया। अक्टूबर 2015 से शुरू हुए इस इवेंट के हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मोहाली और मुंबई में किया गया। इसमें विजेताओं को सभी छह संस्करणों दिए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

वोलानो के प्रबंधन निदेशक अदनान अदीब ने कहा, “इस इवेंट के अंमित चरण को शानदार और रोमांचक बनाने के लिए मैं दिल्ली वालों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अपने उदार स्वभाव के लिए लोकप्रिय दिल्लीवासियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आशा है कि हम इससे भी अधिक उत्साह और रोमांच के साथ अगले सत्र में वापसी करें।”

बाधाओं से भरपूर इस इवेंट ने देशभर के लोगों का दिल जीता और दिल्ली में आयोजित अंतिम संस्करण भी उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493