स्वीडिश प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन आगामी ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को देश की दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

लोफवेन के साथ एक उच्च सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें स्वीडन सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न एजेंसियों के प्रमुख और निजी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

स्वीडन दूतावास से जारी एक बयान के मुताबिक, मुंबई में आयोजित होने वाले मेक इन इंडिया सप्ताह में सबसे बड़ा पैवेलियन भी स्वीडन का ही होगा, जिसमें स्वीडन के विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियां शामिल होंगी।

लोफवेन स्वीडन पैवेलियन का उद्घाटन मोदी के साथ करेंगे। इसके बाद वह स्मार्ट विनिर्माण पर स्वीडन सेमिनार में मुख्य भाषण देंगे।

वह स्वीडन-भारत सीईओ गोलमेज टेबल में भी दोनों देशों के कारोबारियों के साथ हिस्सा लेंगे।

वह पुणे भी जाएंगे, जो 1960 से स्वीडन की कंपनियों का देश में एक प्रमुख गढ़ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493