हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा में मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी गतिरोध जारी रहा। इस बीच सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले जबकि तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर हंगामा किया।

इस बीच एआईएडीएमके के सदस्यों ने कावेरी नदी विवाद के लिए प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग की।

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च को शुरू होने के बाद से सदन में कोई कामकाज नहीं हुआ है, सिर्फ सोमवार को दो विधेयकों को संसद के पटल पर रखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493