हमारा ध्यान केवल नरेन पर नहीं : रोहित

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ओर जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कैरेबियाई गेंदबाज सुनील नरेन द्वारा गेंदबाजी एक्शन में सुधार कर वापसी के लिए तारीफ की वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि नरेन की वापसी ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के पहले मैच में बुधवार को इडेन गार्डन्स मैदान पर आमने-सामने होंगी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं बल्कि पूरी नाइट राइडर्स टीम के लिए योजना पर काम कर रही है।

रोहित ने कहा, “मैं नरेन के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। अभी मैंने देखा नहीं है कि उनका गेंदबाजी एक्शन किस प्रकार का है। जब हम कल (बुधवार) उनके खिलाफ खेलेंगे तभी हमें इसके बारे में पता चलेगा।”

रोहित के अनुसार, “मैच में नरेन के अलावा और चार गेंदबाज होंगे तथा 16 अन्य ओवर भी डाले जाने होंगे जो महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं बल्कि पूरी प्रतिद्वंद्वी टीम पर ध्यान दे रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493