पणजी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिकिनी को प्रतिबंधित करने की मांग करने वाले गोवा के एक मंत्री ने अब निर्व विचरण करने वाले साधु-संतों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग कर डाली।
गोवा के लोक निर्माण मंत्री सुदीन धावलिकर ने मंगलवार को कहा कि ऐसा करना ‘बेहद खराब’ है और यह परंपरा अब समय के अनुरूप नहीं रही।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री की दिगंबर पंथ के एक नग्न जैन साधु के साथ एक तस्वीर ने फेसबुक पर काफी चर्चा बटोरी थी। पूर्व मुख्यमंत्री की यह तस्वीर मारगांव में हुए एक महोत्सव की थी।
धावलीकर ने कहा, “यह बेहद खराब है। ऐसा नहीं होना चाहिए। पहले का समय अलग था। अब हम 2021 में पहुंच चुके हैं।”
गौरतलब है कि सुदीन धावलीकर उन्हीं केंद्रीय मंत्री दीपक धावलीकर के भाई हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी लता के साथ विवादित बयान दिया था कि पश्चिमी सभ्यता अपनाने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने का खतरा अधिक रहता है।
सुदीन धावलीकर ने पिछले वर्ष गोवा में बिकिनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उनका तर्क था कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
dharmpath.com dharmpath