हमें ‘पीके’ पर गर्व होना चाहिए : अनुष्का

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म ‘पीके’ की वैश्विक सफलता के बारे में कहा है कि देश को इस पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि विभिन्न देशों के लोग इसे देख और सराह रहे हैं।

‘पीके’ की टीम ने बुधवार को इस सफलता का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी। इसमें विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आमिर खान और अनुष्का के साथ महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह व अन्य लोग पधारे।

‘पीके’ की सफलता से खुश दिखीं अनुष्का ने कहा, “यह एक अनोखा विचार और अनूठी संकल्पना थी। ये एक फिल्म की सफलता के लिए अहम चीजें हो सकती हैं। मेरे ख्याल से ‘पीके’ ने यह साबित कर दिखाया।”

फिल्म ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की। चीन में यह 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

अनुष्का ने कहा, “दूसरी भाषा बोलने वाले लोग हमारी भाषा की फिल्में देख रहे हैं। इसलिए मेरे ख्याल से हम सबको इस पर एक राष्ट्र और सिने प्रेमियों के रूप में गर्व होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493