नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर को यहां गंगा राम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि छह अक्टूबर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच हाथापाई के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें यहां राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल लाया गया था।
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष, डी.एस. राणा ने कहा, “हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर को आज आशीष गोयल और उनकी टीम की देखरेख में न्यूरो एंड स्पाइन सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है।”
उन्होंने कहा कि तंवर के सिर और रीढ़ में चोट आई है।
राणा ने कहा,”उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।”
dharmpath.com dharmpath