हादसे के बाद 2 ट्रेनें रद्द, 15 का रूट डायवर्ट

हैदराबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार देर रात बेंगलुरू सिटी-नांदेड एक्सप्रेस के ग्रेनाइट से लदे एक ट्रक के टक्कर मारने के बाद पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ने दो ट्रेनें रद्द कर दीं। 15 अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया।

रंगेपल्ली और पेनुकोंडा रेलवे स्टेशन के बीच हुए इस हादसे में छह लोग मारे गए और अन्य 20 लोग घायल हुए हैं।

ट्रेन नंबर 57438 हिंदुपुर-गुंतकल पैसेंजर और ट्रेन नंबर 56503 बेंगलुरू कैंटोनमेंट-विजयवाड़ा पैसेंजर रद्द कर दी गई है।

साउथ सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी एक बयान में अनुसार, जिन ट्रेनों को दूसरे रेल मार्ग से निकाला गया है, उनमें मैसूर-शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस, तूतीकोरिन-ओखा एक्सप्रेस, बागलकोट-मैसूर बसावा एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-यशवंतपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-बेंगलुरू प्रशांति एक्सप्रेस, कोरबा-यशवंतपुर, मुंबई सीएसटीएम-नागरकोइल एक्सप्रेस, कचिगुदा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बेंगलुरू कर्नाटक एक्सप्रेस और कचिगुदा-बेंगलुरू एक्सप्रेस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493