बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि के सबसे उम्रदराज मुद्दई हाशिम अंसारी का बुधवार सुबह 96 साल की उम्र में अयोध्या में निधन हो गया। उनके बेटे इकबाल अंसारी ने बताया कि बुधवार सुबह वह नमाज के लिए नहीं उठे। परिवारवालों ने पाया की उनकी मृत्यु हो चुकी है।
बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवादित स्थल के लिए मुकदमा लड़े जाने के बाद भी हाशिम अंसारी की दूसरे प्रमुख दावेदारों में निर्मोही अखाड़ा के राम केवल दास और दिगंबर अखाड़ा के राम चंद्र परमहंस से गहरी दोस्ती रही। परमहंस और हाशिम तो अक्सर एक ही रिक्शे या कार में बैठकर मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत जाते थे और साथ ही चाय-नाश्ता करते थे।
dharmpath.com dharmpath