हिंदी चीनी भाई भाई : दलाई लामा

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने गुरुवार को भारत और चीन के रिश्तों के आगे ले जाने के लिए ‘हिंदी-चीनी भाई भाई’ के भाव की पहचान और सम्मान को बढ़ावा देने की बात कही।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन द्वारा आपत्ति जताए जाने के सवाल पूछे जाने पर दलाई लामा ने मीडिया से कहा, “भारत और चीन को ‘हिंदी-चीनी भाई भाई’ के सम्मान के लिए अंतत: रास्ते खोजने होंगे।”

उन्होंने कहा, “चीन को भारत की और भारत को चीन की जरूरत है और दोनों को एक साथ रहना है।”

उन्होंने कहा, “शांति से रहने और एक-दूसरे की सहायता करने के अलावा दोनों देशों के पास और कोई रास्ता नहीं है।”

दलाई लामा ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में यह बात कही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493