अमृतसर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। खुफिया एजेंसियों ने यहां अटारी सीमा पर एक कश्मीरी व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसके पास से आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का बैज मिला है। सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अटारी सीमा के इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सीमा कर अधिकारियों द्वारा चेकिंग के दौरान सामान में बैज पाए जाने के बाद हिरासत में लिए गए लगभग 24 वर्षीय व्यक्ति हिलाल अहमद से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
लगभग 10 दिन पहले पाकिस्तान गए अहमद अटारी सीमा से मंगलवार को वापस लौट रहे थे।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि आगे पूछताछ जारी है।
हिजबुल मुजाहिदीन सबसे पुराना आतंकवादी संगठन है, जो जम्मू एवं कश्मीर राज्य में अलगाववादी एजेंडे का प्रसार कर रहा है। यह संगठन पाकिस्तान से संचालित होता है।
dharmpath.com dharmpath