चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। रिटेल क्षेत्र के लिए सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता कंपनी हिताची सोल्यूशंस इंडिया अगले 18 महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 300 की वृद्धि करना चाहती है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनंत सुब्रह्मण्यम ने मंगलवार को यहां आईएएनएस से कहा, “हम 18 महीने में अपने कर्मचारियों की संख्या 1,000 तक ले जाना चाहते हैं। अभी हिताची सोल्यूशंस इंडिया में करीब 300 कर्मचारी हैं।”
एक समाधान प्रदाता कंपनी इग्निफाई के अधिग्रहण संबंधी घोषणा के लिए आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि इग्निफाई के अधिग्रहण से कर्मचारियों की संख्या में 450 की अतिरिक्त वृद्धि हो जाएगी।
कंपनी ने इग्निफाई का अधिग्रहण कर लिया है। यह अधिग्रहण कितने में हुआ यह जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath