शिमला, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोहड़ी तथा मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को लोगों को बधाई दी।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां तथा समृद्धि लाए।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का त्यौहार हमें एक साथ आने तथा खुशियां मनाने का मौका देता है, जिससे भाईचारे में वृद्धि होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath