हिमाचल : निर्वाचन कार्यालय में पहुंचीं 13 शिकायतें

शिमला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अतिरिक्त निर्वाचन कार्यालय को संहिता उल्लंघन की 13 शिकायतें मिलीं, जिनमें एक राजनीतिक दल की और 12 आम जनता की ओर से आईं। अन्य 149 शिकायतों में से 85 का निपटारा कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान हुई नाकेबंदी में पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के दस्तों ने प्रदेश में 49,902.253 लीटर शराब, बीयर तथा लाहण के अतिरिक्त 415 किलोग्राम हेरोइन और 14477 किलोग्राम चरस जब्त की।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पास गुरुवार को 1965 लाइसेंसशुदा हथियार जमा हुए और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 11 लोगों की पहचान की गई।

इसी प्रकार जिलों की कुल 82 शिकायतों में से 58 का निपटारा कर दिया गया है और शेष संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493