हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त (लीड-1)

शिमला, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस से आगे चल रही है।

शुरुआती रुझनों के मुताबिक, भाजपा के उम्मीदवार 68 में से सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493