गांधीनगर, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई।
शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाते दिख रही है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद बताया कि भाजपा के उम्मीदवार 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस दो सीटों पर आगे है।
गुजरात में दो चरणों के तहत नौ और 14 दिसंबर को चुनाव हुए थे।
dharmpath.com dharmpath