हिमाचल प्रदेश में मतगणना शुरू

शिमला, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई।

राज्य में नौ नवंबर को मतदान हुए थे।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 42 उम्मीदवार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी।

एग्जिट पोल में भाजपा के राज्य में लौटने के संकेत मिले थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493