शिमला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एप और हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
शिमला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एप और हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सरकार ने गणतंत्र दिवस पर ‘शक्ति बटन एप’ और ‘गुड़िया हेल्पलाइन’ जैसी दो पहलों की शुरुआत कर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
शक्ति बटन एप को राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश पुलिस के लिए डिजाइन किया है। यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है और इसका इस्तेमाल करना आसान है।
कोई महिला परेशानी में होने की स्थिति में इस पर लाल बटन को दबा सकती है, जिसके 20 सेकंड के भीतर एप के जरिए महिला का फोन नंबर, नाम और महिला का लोकेशन पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिल जाएगी। वहां तैनात पुलिसकर्मी तुरंत इस संदेश को संबद्ध थाने व पुलिस चौकी को भेज देगा।
अगर झगड़े में मोबाइल नीचे गिर भी जाता है तो संदेश प्रेषित हो जाएगा।
इसी प्रकार गुड़िया हेल्पलाइन किसी आपात स्थिति में महिलाओं की सहायता के लिए जारी की गई है। टॉल फ्री नंबर 1515 इसके लिए जारी किया गया है जो चौबीसों घंटे काम करेगा।
dharmpath.com dharmpath