नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली की दर 2018 तक स्थिर कर दिया है।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह फैसला उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, सम्मेलन के दूसरे दिन निवेशकों ने सौर ऊर्जा, एयर टैक्सी और फूड पार्क जैसे क्षेत्रों में रुचि दिखाई।
औद्योगिक घराना, ग्रीन मंत्रा ने राज्य में सौर ऊर्जा में रुचि दिखाई है। पर्यटन क्षेत्र में एरो एयर क्राफ्ट ने शिमला और दिल्ली के बीच विमानन सेवा शुरू करने और उबर ने टैक्सी संचालन में रुचि दिखाई है।
वित्त मंत्रालय ने इस बीच राज्य में अगले पांच सालों तक कौशल विकास परियोजना चलाने के लए 640 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
यह कोष एशियाई विकास बैंक की सहायता से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे युवाओं में कौशल बढ़ाने की परियोजना चलाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath