हिमाचल में धूप, आगे बर्फबारी के आसार

शिमला, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा व धूप निकली। मौसम विभाग ने शनिवार रात से बारिश व बर्फबारी शुरू होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हिमाचल प्रदेश में 26 दिसंबर की रात से और बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं।”

उन्होंने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली व डलहौजी जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 27 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा।

शिमला में 23 दिसंबर को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

मनाली में भी इसी दिन हल्की बर्फबारी हुई थी।

धूप निकलने की वजह से शुक्रवार को राज्य के तापमान में थोड़ा चढ़ाव आया।

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और डलहौजी में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में शुक्रवार को लाहौल एवं स्पीति जिले का केलांग सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493