हिमाचल में निर्माणाधीन सुरंग धंसी, 3 मजदूर फंसे

शिमला, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के करीब एक निर्माणाधीन सुरंग धंसने से उसमें तीन मजदूर फंस गए हैं।

अग्निशमन कर्मचारियों और पुलिस ने अंदर फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि मजदूर सुरंग की खोदाई कर रहे थे, उसी दौरान भूस्खलन के चलते उसका एक भाग उन पर गिर पड़ा।

एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि सुरंग में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए मशीनें लगाई हैं।

यह निर्माणाधीन सुरंग चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की चार-लेन का हिस्सा है, जो बिलासपुर और घुमारवीं शहर के बीच कंदरौर में स्थित है। यह जगह राजधानी शिमला से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493