हिमाचल में भारी बारिश की संभावना

शिमला, 19 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य के कुछ हिस्सों में 20 और 21 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।”

अधिकारी ने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, कसौली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर और मनाली जैसे अधिकांश प्रमुख पर्यटन शहरों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इसी बीच शिमला का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में 29.8 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

37 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ऊना राज्य में सबसे गर्म रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493