मप्र में मानसून की दस्तक, कई हिस्सों में बारिश

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी, कई स्थानों पर बादल बरसे। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक अनुपम काश्यपि ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को मानसून ने राज्य के छिंदवाड़ा से प्रवेश करते हुए जबलपुर व सीधी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

काश्यपि के अनुसार, 24 से 48 घंटों के बीच मानसून राजधानी भोपाल में भी अपनी दस्तक दे सकता है, वैसे राजधानी में मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते बीते दो दिन बारिश हो चुकी है। वहीं 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा व बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493