शिमला, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर एक पुल का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुल 10 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल हमीरपुर व कांगड़ा जिले को जोड़ता है।
इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य के गठन के वक्त यहां सड़कों की कुल लंबाई मात्र 300 किलोमीटर थी, जो 60 वर्षो बाद अब बढ़कर 34,000 किलोमीटर हो चुकी है।
कांग्रेस नेता ने लोगों से पंचायत चुनाव किसी पार्टी से नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से लड़ने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने परियोजना के लिए अपनी भूमि दी है, उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath