‘हीरो’ अब सिनेमाघरों में 4 सितंबर को

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान और फिल्मकार सुभाष घई के संयुक्त निर्माण की नई फिल्म ‘हीरो’ अब चार सितंबर को प्रदर्शित होगी। पहले यह 25 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली थी।

निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म 1983 में आई जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत ‘हीरो’ का रीमेक है।

सलमान ने ट्विटर पर रीमेक का पोस्टर पोस्ट कर रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली नजर आए।

सलमान (49) ने लिखा, “हीरो’ चार सितंबर को आ रहा है।”

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सूरज जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं, जबकि उनकी जोड़ीदार आतिया शेट्टी मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। इसमें गोविंदा, अनीता हस्सनंदनी, विनोद खन्ना और कादर खान भी हैं।

मूल ‘हीरो’ का निर्माण-निर्देशन सुभाष घई ने किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493