Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » ‘हुनर हाट’ का फेसबुक पेज लांच

‘हुनर हाट’ का फेसबुक पेज लांच

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक मामले (स्वतंत्र प्रभार) व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को अल्पसंख्यक मामले के दूसरे ‘हुनर हाट’ का फेसबुक पेज लांच किया।

नकवी ने कहा कि ‘शिल्पकला और व्यंजन का संगम’ थीम पर आधारित दूसरा हुनर हाट में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग आए। यह हुनर हाट इस ²ष्टि से अनूंठा है कि इसमें देश के विभिन्न भागों की शिल्पकला और पारंपरिक व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया है।

हुनर हाट में एक ‘बावर्चीखाना’ भी है, जहां लोग देश के विभिन्न हिस्सों के व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं।

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय हुनर हाट को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहा है। फेसबुक पेज लांच करना इस प्रयास का हिस्सा है। फेसबुक पेज पर मंत्रालय द्वारा आयोजित दो हुनर हाटों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें शिल्पकारों के राज्य, शिल्पकला का विवरण तथा खान-पान के बारे में जानकारी दी गई है। फेसबुक पेज पर हुनर हाट के चित्र और वीडियो भी उपलब्ध हैं।

दूसरे हुनर हाट के 130 स्टॉलों पर सभी राज्यों और संघशासित प्रदेशों से आए 100 से अधिक शिल्पकार और 30 खानपान विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। शिल्पकारों में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार विजेता हैं। ये उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, मणिपुर, असम, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, बिहार आदि राज्यों से आए हैं।

पहले हुनर हाट का आयोजन नवंबर, 2016 में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किया गया था।

नकवी ने बताया कि हुनर हाट जैसे कार्यक्रमों तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी राज्यों में आयोजित करने के लिए ‘हुनर हब’ स्थापित करने के बारे में अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय काम कर रहा है।

दो हुनर हाटों की सफलता से उत्साहित मंत्रालय निकट भविष्य में ऐसे आयोजन मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी तथा अन्य स्थानों पर करेगा।

‘हुनर हाट’ का फेसबुक पेज लांच Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक मामले (स्वतंत्र प्रभार) व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को अल्पसंख्यक मामले के दूसर नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक मामले (स्वतंत्र प्रभार) व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को अल्पसंख्यक मामले के दूसर Rating:
scroll to top