हेमा मालिनी ने मथुरा से नामांकन पत्र भरा

मथुरा, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यहां से अपना नामांकन पत्र भरा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर उनके साथ थे।

यह दूसरी बार है जब मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट मिला है।

कांग्रेस ने यहां से महेश पाठक और सपा-बसपा-रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीते सप्ताह, हेमा मालिनी ने स्पष्ट किया था कि उन्हें किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने में रुचि नहीं है, क्योंकि भगवान कृष्ण के प्रति उनकी श्रद्धा की वजह से वह मथुरा से जुड़ाव महसूस करतीं हैं।

2014 में हेमा मालिनी ने रालोद के जयंत चौधरी को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493