हैदराबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अमान्य घोषित किए गए नोटों को बदलने के लिए यहां एक बैंक में की कतार में खड़े एक बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई।
हैदराबाद के जुड़वां शहर सिकंदराबाद में आंध्रा बैंक के मारेदपल्ली शाखा में पुराने नोटों को बदलवाने के लिए दो घंटे से लाइन में इंतजार कर रहे लक्ष्मीनारायण (75) नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
उन्हें जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हृदय गति रुकने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
सिकंदराबाद में रेलवे कॉलोनी का निवासी बैंक में 1.7 लाख रुपयों के 500 और 1000 के नोट जमा कराने गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैंक में भारी भीड़ थी और लक्ष्मीनारायण लंबे समय से लाइन में इंतजार कर रहे थे।
उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई अलग कतार नहीं थी, जिससे उन्हें एक ही कतार में खड़े होने को मजबूर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath