हैदराबाद में छात्रों को रिहा कर कुलपति को बर्खास्त किया जाए : माकपा

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों को रिहा करने व कुलपति अप्पा राव को बर्खास्त करने की मांग की।

माकपा ने कहा कि 30 से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें कहां रखा गया है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। उन्हें तत्काल रिहा करना चाहिए।

माकपा ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त कुलपति को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। तेलंगाना पुलिस को उनके खिलाफ दर्ज मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

माकपा ने हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों, संकाय सदस्यों व अन्य पर ‘पुलिस की बर्बर कार्रवाई’ का आरोप लगाया।

माकपा ने कहा, “अप्पा राव की वापसी का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जो दलित शोध छात्र रोहित वेमुला को खुदकुशी के लिए उकसाने के आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं।”

वाम दल ने कहा, “खबर है कि विश्वविद्यालय को सील कर दिया गया है, खाद्य सामग्री की आपूर्ति रोक दी गई है, पानी की आपूर्ति और वाई-फाई की सुविधा खत्म कर दी गई है।”

पार्टी ने कहा कि तेलंगाना पुलिस कुलपति के खिलाफ दर्ज मामले पर कार्रवाई करने की बजाय छात्रों पर बर्बरतार्पूक कार्रवाई कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493