हैदराबाद हवाईअड्डे पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित

हैदराबाद, 11 मार्च (आईएएनएस)। जीएमआर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैनिटरी नैपकिन को वितरित करने के लिए वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं।

हैदराबाद, 11 मार्च (आईएएनएस)। जीएमआर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैनिटरी नैपकिन को वितरित करने के लिए वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं।

हवाईअड्डा प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि महिला यात्रियों को आराम प्रदान करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ सिक्का चालित वेंडिंग मशीन 5 रुपये में सैनिटरी नैपकिन प्रदान करेगी।

हवाईअड्डे के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान वाले जगहों के विभिन्न 26 महिला शौचालयों में वेंडिंग मशीन लगाई गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, “इस्तेमाल हो चुके नैपकिनों को स्वच्छ रूप से नष्ट करने के लिए भी मशीनों की अतिरिक्त सुविधा भी स्थापित की गई है और हवाईअड्डे की हाउसकीपिंग टीम इस सुविधा में अपनी सहायता दे रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493