हॉलीवुड अभिनेता विल फेरल सम्मानित

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल फेरल को ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ (हॉलीवुड की महत्वपूर्ण जगह) में उनके नाम का एक सितारा स्थापित कर सम्मानित किया गया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, मंगलवार को अनावरण समारोह में फेरल के साथ उनकी पत्नी विवेसा पॉलीन, उनके तीन बच्चे, उनके दोस्त और सह कलाकार केविन हार्ट, मौली शनोन और जॉन सी. रेली मौजूद थे।

47 वर्षीय फेरल ने पुरस्कार पाने के दौरान मजाकिया लहजे में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने मजाक में कहा, “मैं इसे (पुरस्कार) न केवल स्वीकारता हूं, बल्कि इसके लिए रोजाना अपराह्न् तीन से पांच बजे तक यहां रहूंगा और सितारों की सफाई करूंगा। आप उन पर भरोसा कर सकते हैं और उन दिनों में जॉन (सी.रेली) मेरे पड़ोसी होंगे। वह भी मेरी मदद करेंगे।”

रेली ने अपने अभिनेता दोस्त की तारीफ में कहा, “शायद 50 साल बाद लोग पटरी पर नजर डालेंगे और कहेंगे कि यह अजीब आदमी कौन है? लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना है। हम आज इस आदमी (फेरल) को जो सम्मान दे रहे हैं, यह इसका हकदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493