होटल तमिलनाडु का विस्तार का काम वार्षात तक पूरा होगा

रामेश्वरम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम (टीटीडीसी) का रामेश्वरम स्थित ‘होटल तमिलनाडु’ के विस्तार का काम साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

होटल तमिलनाडु में 56 कमरे हैं और यह रामेश्वरम में स्थित मुख्य मंदिर के पास और समुद्र तट पर है। इस होटल में 21 कमरे और बनाए जा रहे हैं।

होटल के प्रबंधक, एम.गुणेश्वरन ने आईएएनएस को बताया, “हम 2 करोड़ रुपये के लगभग परिव्यय से 21 और कमरे बनाकर होटल का विस्तार कर रहे हैं। होटल के नए कमरे जनवरी 2016 तक तैयार हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “यह होटल टीटीडीसी के सबसे व्यस्त और लाभदायक संपत्तियों में से एक है। वर्तमान में हमारे 73 प्रतिशत कमरे बुक हो रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493