होली के मौके पर गूगल का रंग-बिरंगा डूडल

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। होली के मौके पर पूरा देश रंगों के खुमार में डूबा है, जिसका असर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भी देखने को मिला। गूगल ने गुरुवार को होली के मौके पर रंगों से सराबोर डूडल जारी किया।

गूगल के होम पेज पर गुरुवार को होली के अवसर पर विशेष एनिमेशन दिखा। इसमें गूगल के नाम पर विभिन्न प्रकार के रंगों की फुहारें छोड़ते हुए दिखाया गया है। गूगल के इस डूडल में हरे, लाल, पीले, नारंगी और नीले रंगों की फुहारों के बाद हल्के गुलाबी रंग से गूगल लिखा हुआ नजर आ रहा है। यह सभी रंग फुहार के रूप में छूटते हुए दिख रहे हैं।

यह छठी बार है, जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल 2001, 2010, 2011, 2014 तथा 2015 में भी डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493