होल्डर को साथियों के सहयोग की जरूरत : सैमी

क्राइस्टचर्च, 19 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी डारेन सैमी ने कहा है कि ऐसे में जबकि टीम खराब दौर से गुजर रही है, कप्तान जेसन होल्डर को साथियों से सहयोग की जरूरत है।

होल्डर (23) को पहली बार कैरेबियाई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है और उनकी देखरेख में टीम पहले तो दक्षिण अफ्रीका से 1-4 से एकदिवसीय श्रृंखला हारी और फिर विश्व कप के पहले ही मैच में आयरलैंड के हाथों हार गई।

समाचार एजेंसी सीएमसी ने सैमी के हवाले से लिखा है, “हमें एक इकाई के तौर होल्डर के होना चाहिए। वह युवा हैं और ऐसे हालात की कभी कल्पना नहीं की होगी। मैं महसूस कर सकता हूं कि वह क्या सोच रहे होंगे। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करूंगा और अपने दूसरे साथियों से भी इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद करूंगा।”

होल्डर का कप्तान चुना जाना विवादों से घिरा रहा है। उन्हें डवायन ब्रावो के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। ब्रावो को विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया। ब्रावो सिर्फ एक साल से कप्तान थे और उन्हें 2013 में इस पद पर सैमी का स्थान लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493